खुरई में बवाल के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक का बड़ा बयान आया सामने
सागर जिले के खुरई में अचानक से बवाल हो गया जिसमें भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आयी हैं अब इस पर पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की हमारा कार्यक्रम पहले से तय था सभी शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। लेकिन पीछे से भाजपा के लोग आये जिनमें अधिकतर सागर के लोग शामिल थे। उन्होंने हंगामा किया और आक्रमण करने की कोशिश की। अरुणोदय चौबे ने कहा की लाठीचार्ज में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है। गौरतलब है। की झूठी एफआईआर के विरोध में कांग्रेसी ज्ञापन सौंपने गए थे जहाँ भाजपा कार्यकर्ता भी पहुँच गए। इसके बाद स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।