रहवासी इलाके में लगा दिया मोबाइल टॉवर लोगों की नहीं सुन रहा कोई || SAGAR TV NEWS ||

 

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में आने वाले स्वामी विवेकानंद परिसर में मोबाइल कम्पनी ने टावर लगा दिया है। रहवासी इलाके में लगे टावर की शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रहवासी कई दिनों से प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के गुहार लगा रहे थे। लेकिन मोबाइल टावर नहीं हटा। जिससे परेशान रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। टावर हटाने स्वामी विवेकानंद परिसर के रहवासी भजन गााने लगे। मुख्यमंत्री से टावर हटवाने की भजन गाकर गुहार लगाने लगे। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। टावर हटवाने पहला भजन गाया कि शिवराज मामा सुनो पुकार, कालोनी से करा दो टावर बाहर। बच्चों ने मुख्यमंत्री से कहा कि मामा हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि टावर हटावा दीजिए। बच्चों ने पोस्टर हाथों से पकड़ कर कहा कि सुविधा नहीं है मौत है ये। स्थानीय रहवासियों का कहना है की टावर को रहवासी क्षेत्र से दूर भी लगाया जा सकता है। इससे निकलने वाली घातक किरणों से कैंसर जैसी बीमारी होने सेे संभावना होती है। प्रशासन ने कैसे संबंधित कंपनी को मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दे दी। जल्द ही टावर नहीं हटाया गया तो उग्र प्रदर्शन भी करेंगे।


By - Sagar tv news
30-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.