सागर- कुशवाहा समाज की बैठक आयोजित संगठन की जिला समिति का गठन

 

 

सागर के तीली वार्ड स्थित कुशवाहा धर्मशाला में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा से संबद्धता प्राप्त कुशवाहा समाज संगठन जिला सागर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुशवाहा समाज संगठन की जिला समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले कुशवाहा समाज के आराध्य देव लव कुश भगवान का पूजन अर्चन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नोटरी अधिवक्ता अर्जुन पटेल, विशिष्ट अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा कुशवाहा के अलावा कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। संरक्षक श्यामलाल पटेल की मौजूदगी में खूब सिंह पटेल शाहपुर को महासभा का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान समिति में समाजजनों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम को वीरेंद्र पटेल और पूनम पटेल ने सम्बोधित किया।


By - sagar tv news
31-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.