ये एसपी है कमाल के लोगों से हाथ जोड़कर बोले परेशानी हो तो मुझे बताएं

हाल ही में एमपी के मुरैना में नए एसपी के रूप में आशुतोष बागरी ने पदभार ग्रहण किया है। वो पुलिस बल के साथ अचानक से सड़कों पर पर उतर आये। उन्होंने मुरैना शहर का भ्रमण किया साथ ही शहर वासियों और दुकानदारों से हाथ जोड़कर बोले की कोई दिक्कत तो मुझे फोन करें। वहीँ जब एसपी बल के साथ भ्रमण कर रहे थे तभी अग्रसेन पार्क में एक छोटा बच्चा अक्षत सिंघल खेलते मिल गया। पुलिस टीम को देख तीन साल का ये बच्चा पुलिस-पुलिस चिल्लाने लगा। यह सुनकर एसपी ने मासूम को गोद में उठाया और दुलार करते हुए उससे बातें करने लगे।
दरअसल नवागत एसपी ने जिले भर के पुलिस अफसरों के साथ दोपहर से शाम तक मैराथन बैठक की। इसके बाद वह बैरियर पर पहुंचे। यहां अपनी कार से एसपी उतर गए और फिर पैदल ही भ्रमण करने लगे। हाईवे से बस स्टैण्ड होते हुए एमएस रोड पर आए। यहां से पैदल चलकर गंज, गर्ल्स स्कूल रोड होते हुए जिला अस्पताल के सामने होकर हनुमान चौराहा तक पहुंचे। इस दौरान वह राहगीरों और दुकानदारों से चर्चा करते दिखे। सदर बाजार और हनुमान चौराहा पर पहुंचकर दुकानदारों से हाथ जोड़कर कहा कि कोई भी समस्या हो तो उन्हें कॉल करके बताईए। पुलिस का साथ दीजिए और शहर को अपराध से मुक्त बनाने में भागीदार बनिए।

 


By - sagar tv news
02-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.