कांग्रेस नेता की प्रतिमा का अनावरण ना होने से BJP विधायक नाराज! सीएम को लिखी चिट्ठी | SAGAR TV NEWS

 

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल इस बार उन्होंने अपने धुर विरोधी नेता अजय सिंह के पिता और राज्य के पूर्व सीएम रह चुके अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए सीएम को पत्र लिख दिया है. भाजपा विधायक ने सीएम से प्रतिमा अनावरण के लिए समय मांगा है और आरोप लगाया है कि प्रतिमा के अनावरण ना होने से विंध्य के लोगों का अपमान हो रहा है. मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि अर्जुन सिंह केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री जैसे पदों पर रहे हैं और उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य कहा जाता है. बीजेपी विधायक ने जल्द से जल्द अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग की है और सीएम से इसके लिए समय मांगा है. बता दें कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बीते साल अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. हालांकि बाद में पार्टी नेताओं के समझाने पर उनके तेवर नरम पड़ गए थे. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण को भी नारायण त्रिपाठी की उसी मांग से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि अर्जुन सिंह विंध्यांचल के बड़े नेता माने जाते थे और लंबे समय तक उनका मध्य प्रदेश की राजनीति में दबदबा रहा था. यही वजह है कि अर्जुन सिंह की प्रतिमा के बहाने नारायण त्रिपाठी अर्जुन सिंह के समर्थकों को भी अपने पीछे लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं.


By - Sagar tv news
03-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.