सागर-तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर बोले मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर कलेक्टर और स्मार्ट सिटी के चेयरमैन दीपक आर्य लाखा बंजारा झील में चल रहे कायाकल्प के कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि इंबैंकमेंट के काम में और गति लाएं। स्टोन पिचिंग का काम तेज करने के लिए मजदूरों की संख्या बढाई जाए। कलेक्टर बोले की झील में हो रहे हर काम का अपडेट इंजीनियर्स दिन में दो बार भेजेंगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जब कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी नगर विधायक शैलेन्द्र जैन भी पहुँच गए।
कलेक्टर दीपक आर्य ने झील में चल रहे हर काम की प्रगति की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि स्टोन पिचिंग का काम दो स्थानों पर एक साथ चल रहा है। इसी हफ्ते से मजदूरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी और यह काम तीन स्थानों पर एक साथ किया जाएगा। उन्होने कहा कि जो भी समस्या हो, उसका निराकरण मौके पर ही किया जाए, लेकिन काम में देरी नहीं होना चाहिए।
वहीँ इस दौरान विधायक जैन हर काम का अपडेट लिया। और कहा कि काम की गति और बढाने की जरूरत है।


By - Sagar tv news
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.