ट्रॉफी की फैक्टरी में लगी आग से लाखों का नुक्सान || SAGAR TV NEWS ||

 

राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया अचारपुरा में अचानक से आग लग गयी। जो देखते ही देखते भड़कती गयी। बताया जा रहा है की यहां एक ट्रॉफी की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जहाँ आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। जिस पर दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें लाखों रूपये के नुक्सान की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर में हुई। हालांकि आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत की बात ये भी है की आगजनी की घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।


By - Sagar tv news
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.