कियोस्क संचालक के परिवार से लूटे थे 45 लाख पुलिस ने 4 लुटेरों को पकड़ा
कियोस्क संचालक के परिवार वालो को बंधक बनाकर 45 लाख रुपए लूटे गए थे। पुलिस ने लुटेरों को महज 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है। मामला एमपी के शिवपुरी जिले के बदरवास से सामने आया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए 7 आरोपियों में से 4 आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 8 लाख रुपए की रकम भी बरामद हुई है। आरोपियों में से एक आरोपी गुना जिले से आया हुआ था। इस लूटकांड का मुख्य आरोपी बदरवास का ही निवासी हैं। वो काफी दिनों से कियोस्क संचालक के घर के बाहर नजर रखे हुए था। पुलिस की मात्र 24 घंटे पर हुई लूटकांड का पर्दाफाश करने पर पुलिस की चारों तरफ प्रशंसा हो रही हैं।-