सागर- रामलीला देख घर लौट रहे दो परिवारों के चिराग बुझे
सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में बीती रात करीब 12 बजे छानबीला थानांतर्गत इमलाखेड़ा के पास सड़क हादसे हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी। और 1 व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल सागर रेफर किया। घटना को लेकर बताया जा रहा है। की डिलाखेड़ी गांव निवासी लोकेन्द्र लोधी, सीताराम लोधी, रघुराज लोधी बाइक से गणेशपुरा में चल रहे यज्ञ में रामलीला देखने गये थे। वो वहाँ से वापिस डिलाखेड़ी जा रहे थे। तभी इमलाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे लोकेन्द्र साल और सीताराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीँ सुदामा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। छानबीला पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है मृतकों के शव पीएम के लिए शाहगढ़ भेजे गए थे। मामले में छानबीला थाना प्रभारी सुनीता बी तिवारी ने जानकारी दी।