मुंबई से 70 लाख की लूट कर महाकाल दर्शन करने आये दो बदमाशों को STF ने दबोचा

एमपी की उज्जैन पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो महाकाल मंदिर में दर्शन करने आये हुए थे। और मुंबई से 70 लाख की लूट कर यहाँ आये थे। तभी एसटीएफ टीम ने दबोच लिया। बदमाशों के पास से 3 लाख नगद और चार पहिया वाहन जब्त किया है। लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी एसटीएफ ने जारी किया था। जिसमें चार लोग लूट की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया की मुंबई के मुलुंड इलाके में 2 फरवरी को वि. पटेल के अंगडिय़ा ऑफिस में करीब चार हथियार बंद बदमाशों ने 70 लाख की लूट को अंजाम दिया था। मुंबई एसटीएफ ने बदमाशों का सुराग खोजने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की दो आरोपी उज्जैन में है। जिस पर भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस टी एफ से संपर्क किया गया।
और एक टीम बनाई गयी जब सूचना मिली कि लूट में शामिल 2 बदमाश उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने आये है। जिसके बाद भूखी माता मंदिर क्षेत्र में एस टी एफ टीम ने घेराबंदी कर विपिन और रतनेश सिंह निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया। दोनों उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश बताए जा रहे हैं। टीम ने दोनों को मुंबई एसटीएफ के सुपुर्द किया

 

 


By - sagar tv news
06-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.