भोपाल सांसद को अश्लील वीडियो कॉल कर फंसाने की कोशिश ! || SAGAR TV NEWS ||

 

साइबर फ्रॉड के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करके फंसाने की कोशिश की गई है। उन्हें ये कॉल रविवार शाम को दो अनजान नंबरों से आए थे। जब सांसद ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया तो कॉल करने वाले ने रिकॉर्डेड वीडियो भेजकर उनसे रुपए मांगे। बताया जाता है की जब सांसद प्रज्ञा सिंह ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रज्ञा सिंह ने देर रात टीटी नगर पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक उन्हें दो अलग-अलग नबंरों से वीडियो कॉल आये थे।


By - Sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.