सागर- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में चली गयी जान

 

सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत खड़ेसरा गांव में एक 22 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता दीक्षा लिटोरिया को रविवार की शाम अचानक सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उसका खिमलासा के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। रात में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद सुबह परिजन उसे सिविल अस्पताल बीना लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और मृतिका के पति के बयान दर्ज कर घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दी गई। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रिंसी जैन मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चलते शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

 


By - sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.