ट्रेक्टर ट्रॉली से बरमान जा रहे लोगों का हुआ Accident

 

ट्रैक्टर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार करीब एक दर्जन लोगों में से 16 लोग घायल हो गए। मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थानांतर्गत एक ढाबा के पास से सामने आया। घायलों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल ट्रेक्टर ट्रॉली से नर्मदा जयंती को लेकर नरसिंहपुर की ओर से नर्मदा नदी के बरमान घाट जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गयी। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। मामले में करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.