ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे नहर में जा पहुंचा फिर देखिये ये क्या हुआ

मंगलवार को जलगांव महाराष्ट्र से पीवीसी के 516 पाइप भरा हुआ ट्रक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर रोड किनारे 10 फीट नीचे नहर में गिर गया। हादसे में चालक समीर और मालिक करणसिंह केबिन में ही फंस कर घायल हो गए।दुर्घटना की जानकारी देते हुए करणसिंह पुत्र गोरेलाल निवासी रतलाम ने बताया कि ट्रक जलगांव महाराष्ट्र से माल भरकर कोटा जा रहे थे। ट्रक सेंधवा से बडवानी की ओर जा रहा था।सुबह करीब पांच बजे ग्राम लोनसरा और बालकुंआ के बीच एक तेजरफ्तार बाइक सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से 10 फीट नीचे गिर गया।इसमें करणसिंह को चोंटे आई है। वहीं वाहन में भरे पाइप बिखर कर क्षतिग्रस्त हुए हैं।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की मदद से मालिक करणसिंह व चालक समर को बाहर निकाला गया। वहीं नहर में गिरे ट्रक को निकाला जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर और वाहन मौजूद नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 


By - sagar tv news
08-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.