युवक को Suicide के लिए उकसाने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई की शहरी थाना पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के मामले में अरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुये शहरी थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि 24 नवम्बर को टैगोर वार्ड निवासी 28 वर्षीय सुनील रोहित ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने टैगोर वार्ड निवासी नेहा अहिरवार व उसके परिजनों पर मृतक को प्रताड़ित कर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रंजीत अहिरवार,विनोद अहिरवार,अतुल अहिरवार,अरुण अहिरवार व नेहा अहिरवार पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तभी से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस ने इनमें से 19 वर्षीय अरुण अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दरअसल मृतक सुनील पर नेहा ने छेड़खानी का अरोप लगाकर मामला दर्ज कराते हुये अपने भाईयों व परिजनों के साथ मिलकर अंबेडकर चौराहे पर 20 नवम्बर को सुनील के साथ जमकर मारपीट की थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद भी सभी आरोपी मृतक को लगातार धमकी दे रहे थे। इसी कारण को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया था।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
09-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.