उत्तर में बर्फबारी से MP में ठिठुरन इतने दिन तक रहेगा ऐसा ही हाल !

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में मौसम बदल गया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। रात का पारा साढ़े 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। भोपाल और पचमढ़ी में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। खजुराहो, जबलपुर और रीवा में घना कोहरा रहा। भोपाल में एक दिन पहले रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस था। बीती रात यह 12.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में पारा 10.5 से लुढ़ककर 10.4, इंदौर में 13.6 से 13.1 और जबलपुर में 15 डिग्री से गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी इसी तरह ठंडक रहेगी। रात के बाद दिन का तापमान भी नीचे आएगा। दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में पारा 10 डिग्री के नीचे जा सकता है।


By - sagar tv news
10-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.