सागर/जैसीनगर भायुमो के जिलाअध्यक्ष पहुंचे जैसीनगर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सागर जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल जिले के प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रत्येक मंडल का दौरा कर रहे हैं, इसी क्रम में जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, सागर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसीनगर पहुंचे, जहाँ भदभदा तिराहा पर सनिल सिंह और उनके साथियों ने जिलाध्यक्ष का फूल माला और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया इसके बाद बाइक रैली प्रारंभ हुई जो नगर का भ्रमण करते हुए चौक बाजार पहुंची जहां आशुतोष तिवारी ने जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, इसके बाद बाइक रैली कार्यक्रम स्थल ज्ञानोदय महाविद्यालय प्रांगण पहुंची जहां जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।


By - sagar tv news
16-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.