सागर-खेत में मटर ताेड़ने गए किशोर के साथ ये क्या हो गया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिलेके खुरई देहात थाने के नराेदा गांव में एक 14 साल के लड़के की खेत में बने कुएं में डूबने से माैत हाे गई। जानकारी के मुताबिक वह अपने परिजनाें के साथ खेत में मटर ताेड़ रहा था। कुछ देर बाद देखा ताे देशराज खेत में नहीं था। उसकी आसपास तलाश की, खेत के कुएं में जाकर देखा ताे वह पड़ा हुआ था। उसे निकालकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। देशराज पिछले चार साल से बाेल नहीं पाता था, उसका नागपुर में इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
17-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.