सागर आए पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर मंत्री गोविंद सिंह ने क्या कहा देखिए

मोदी और शिवराज कांग्रेस के बनाए स्कूल में पढ़े हैं सागर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झूठ बोलने के सिवाय कोई काम रह नहीं गया है भाजपा का 17 साल का विकास और कांग्रेस का 50 साल का विकास जनता के सामने हैं दिग्विजय सिंह की सरकार के गड्ढे हम आज भी नहीं भूले हैं और आज गांव गांव में सड़के हैं आंगनबाड़ियों हैं स्कूल हैं सारा विकास लोगों को दिख रहा है। बता दे कि कजली वन मैदान में हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में प्रदेश सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा, और 70 साल में कांग्रेस के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी और शिवराज जिस स्कूल में पढ़े हैं वह कांग्रेस नहीं बनवाया था।


By - SAGAR TV NEWS
17-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.