कुण्डलपुर में भगवान के गर्भ कल्याणक से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ || SAGAR TV NEWS ||
दमोह जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में बड़े बाबा मंदिर निर्माण अवसर पर आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का धर्म मय महा आयोजन भगवान के गर्भ कल्याणक पूर्व की क्रियाओं से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विधान के महा पात्रों के साथ इंद्र इंद्राणी सहित हजारों श्रावक जनों ने विधान पूजन करके धर्म लाभ अर्जित किया। प्रातः श्री जी की अभिषेक शांतिधारा पूजनके बाद विधान प्रारंभ हुआ दोपहर में याग मंडल विधान संपन्न हुआ इसके बाद आचार्य विद्यासागर जी महाराज की दिव्य देशना का लाभ सभी को मिला।सौधर्म इंद्रो की सभा लगाई गई, अयोध्या नगरी की रचना की गई। अष्टदेवीओ से माता पिता की परिचर्या और सोलह स्वप्न के दर्शन का प्रर्दशन किया गया।बता दे की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन यानिकि की आज 17 फरवरी को भगवान के गर्भ कल्याणक उत्तर की क्रियाएं संपन्न होंगी