सागर-घर में उत्पात मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 4 सलाखों के पीछे ! || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना क्षेत्र के कंजिया दौलतपुर के घरों में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्हे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा है। गौरतल है की भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया दौलतपुर में ज्ञान सिंह की हत्या के बाद नाराज लोगों ने 20 जनवरी को दौलतपुर के कुछ घरों में तोड़फोड़ की थी। जिस पर भानगढ़ पुलिस ने कई लोगों पर मामला दर्ज किया था। मामले में भानगढ़ पुलिस ने बेतवा नदी के पास खेत से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। जिन्हें बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।