खेत पर सो रहे किसान का बेरहमी से कर दिया Murder पत्नी हुई बेसुध

खेत पर सो रहे किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया। लोगों को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मामला बैतूल जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत भौरा से सामने आया। मृतक कछार गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक यहां किसान ओमप्रकाश राव का परिवार रहता था। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। जो खेती के अलावा घर और पशुओं की देखभाल करता था। रोजाना रात को ओम प्रकाश गांव से सटे खेत पर सोता था। वो बुधवार की रात सोने गया था तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। जब गुरुवार सुबह 10 बजे तक किसान वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी और बेटा देखने खेत पहुंचे। तो उनके होश उड़ गए। वहां खून से लथपथ शव पड़ा था। कोटवार को सूचना देने के बाद पुलिस को जानकारी दी। बताया गया की ओमप्रकाश बीती रात गांव में ही एक शादी में गया था। जिसके बाद अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर गया था जहां ये घटना हुई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात अज्ञात हत्यारों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीँ एसपी सिमाला प्रसाद भी घटनास्थल पहुंची। उन्होंने पुलिस को जल्द ही हत्या के खुलासे के निर्देश दिए हैं।-

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
17-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.