MP | शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग लेकिन पहुँच गए अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
सवारियों से भरा हुआ लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के बेलोण्ड घाट की है। घायल हुए लोगों को हंड्रेड डायल और एंबुलेंस की मदद से घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया की करीब 16 लोग एक लोडिंग ऑटो में सवार होकर पाथाखेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। तभी बेलोण्ड घाट पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 9 घायलों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ अन्य निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ऐसी जानकारी है की वाहन चालक तेज गति से गाड़ी को चला रहा था मना करने पर भी वो नहीं माना और ये घटना हो गयी।