सागर- रोजी रोटी कमाने आये युवक की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से खेतिहर मजदूर की मौत हो गयी। घटना इमलिया गांव की है। जहाँ खमरिया निवासी युवक इमलिया में एक किसान की सिंचाई की मजदूरी का ठेका लिए था जहां उसे करंट लग गया। जानकारी के मुताबिक पच्चीस साल का डालचंद पटेल हर दिन की तरह सिंचाई कर रहा था इसी दौरान ये घटना हो गयी। लोगों ने इस बात की जानकारी मृतक के पिता को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी। जहाँ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
19-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.