राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मसार किये जाने के मामले सामने आये हैं। जहां चचेरे भाई ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाया है। दो घटनाएं भोपाल के ऐशबाग और कमला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं। दोनों ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि अपनो ने ही पीड़िताओं को हवस का शिकार बनाया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। एडिशनल डीसीपी श्रुत्कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक ऐशबाग मामले में पीड़िता के परिवार को उसके मोबाइल के जरिये घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। दूसरी तरफ कमला नगर मामले में पीड़िता के बड़े पापा का लड़का ही आरोपी है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम खंडवा के लिए रवाना कर दी गयी है। पुलिस का ऐसा दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल लाया जाएगा।