खाना बनाते समय महिला के साथ इतना बुरा होगा किसी ने सोचा नहीं था || SAGAR TV NEWS ||

 

खाना बनाते समय गैस पर केरोसिन की डिब्बी गिरने से महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गयी उसे बचाने आया उसका बेटा भी झुलस गया है। घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के मुहरई गांव से सामने आई है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी वाहन से हटा सिविल अस्पताल लाया गया था जहाँ ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया। बताया गया की गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव निवासी संतोष रानी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस के ठीक ऊपर बनी पट्टी पर रखी केरोसिन की डिब्बी गैस पर गिर गई। जिससे गैस चूल्हे में आग भड़क गई और महिला के कपड़ो में आग लग गई। वो चिल्लाते हुए भागी तभी आवाज सुनकर महिला का बेटा विरजेंद्र मौके पर पहुंचा और अपनी माँ को बचाने का प्रयास करने लगा। तभी उसके हाथ भी झुलस गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई है। जिसे ड्यूटी डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया था जहाँ से उसे जबलपुर भेजा गया है। जबकि ब्रजेन्द्र का इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई।


By - aaqib khan hata Damoh
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.