तीन महीने से विहार कर कुंडलपुर पहुंचे नए सागर महाराज पैरों में पड़े छाले || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में विद्यासागर महाराज के दर्शन की आस लेकर लोग हजारों किमी का सफर तय कर पहुँच रहे हैं। लेकिन भक्ति की शक्ति का उदाहरण पेश कर रहे वह हैं नए सागर महाराज जो तीन महीने से राजस्थान से बिहार कर रविवार सुबह कुंडलपुर पहुचें। इस हजार किमी के विहार से नय सागर महाराज के पैरों में छाले पड़ गए है। पैरों में बंधी पट्टी देख लोग भावुक हो उठते हैं और विश्राम का निवेदन करते हैं। नए सागर महराज ने बताया कि वह टोक राजस्थान से आ रहे है। नवंबर में विहार शुरू किया था। जब पैरों में लगातार विहार के कारण पड़े। छाले के सम्बन्ध में जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा कि जिनके दर्शन के लिए आये है वह सब ठीक कर देते हैं। नय सागर महाराज ने बताया कि 1986 में उन्होंने गुरुवर से दीक्षा ली थी। आज फिर सौभाग्य मिल रहा है उनका सानिध्य ओर दर्शन मिलेंगे।


By - aaqib khan hata Damoh
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.