ज्वेलर्स दुकान से 3 करोड़ की चोरी 2 आरोपी गिरफ्तार 8 की तलाश जारी

एक ज्वेलर्स के यहाँ तीन करोड़ रूपये से ज्यादा की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला एमपी के कटनी का है। आरोपियों से करीब बीस लाख रुपए के जेवरात भी बरामद किए हैं। एसपी सुनील जैन ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। पकड़े गए दोनो आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। हालांकि आठ आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर होना बताए जा रहे हैं। जिनसे चोरी की बड़ी तादाद में रिकवरी होना बाकी है।
दरअसल बीते 18-19 जनवरी की दरम्यानी रात चोरों ने माधव नगर के संगीता ज्वेलर्स में सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। गैस कटर से तिजोरी काटकर चोर करीब छह किलो सोना और चांदी के आभूषण और नकदी ले उड़े थे। सवा तीन करोड़ की चोरी की बड़ी वारदात पुलिस के लिए एक चुनौती थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया और फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड के अलावा साइबर टीम सहित कई टीमों का गठन कर पतासाजी में जुट गई। संदिग्ध आरोपियों के तार नेपाल से भी जुड़ा होना पाया गया। घटना स्थल और शहर के सभी प्रमुख स्थानों मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किये गए। साइबर सेल ने बारीकी से तकनीकी अध्ययन किया। साथ ही घटना कारित करने में प्रयुक्त औजारों और घटना के प्रकार के आधार पर अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली गई। जहाँ पुलिस को सूचना मिली जिला साहिबगंज झारखंड के लोगों ने नेपाली लोगों के साथ इस वारदात को किया था। पुलिस की एक टीम को जिला साहिबगंज झारखंड और एक टीम को नेपाल के रवाना किया। जहाँ झारखंड से आरोपी हाशिम रजा और खालिक शेख को न्यूजलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किया गया। जिनसे करीब आधा किलो सोने के जेवरात समेत चांदी के गहने और नगदी भी बरामद की। पुलिस बायकी चोरों की तलाश में जुटी है।

 

 

 


By - sagar tv news
21-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.