MP | शास्त्रीय नृत्यों के महाकुंभ खजुराहो डांस फेस्टिवल का शुभारंभ || SAGAR TV NEWS ||

 

शास्त्रीय नृत्यों के महाकुंभ खजुराहो डांस फेस्टिवल का शुभारंभ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया है। इस मौके पर प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, खजुराहो सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी 48 वे खजुराहो डांस फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का आगाज़ कत्थक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ। जिसको स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज के शिष्यों ने प्रस्तुत किया। सात दिनों तक खजुराहो में चलने वाले नृत्यों के इस महाकुंभ में कत्थक कत्थक कली भरतनाट्यम कुचिपुड़ी मोहिनीअट्टम जैसे नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देश के चुनिंदा कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की नृत्य समारोह में कला के कई रूपं का समागम देखकर मन प्रफुल्लित है। भारत की कई कला और रूपों की इस परिसर में मौजूदगी भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धता को दिखा रही है। यहाँ दूर दराज से लोग पहुँच रहे हैं।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
21-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.