इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर नाबालिग को कार ने कुचल दिया। हादसा एक्टिवा स्लिप होने से हुआ। कार का पहिया नाबालिग के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर सुनकर बच्चे की दादी ने भी दम तोड़ दिया।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना 60 फीट रोड की है। यहां बबलू पुरी कृष्ण वाटिका में रहता था। वह घर से खाना खाकर एक्टिवा से कालानी नगर चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी स्लीप हो गई। इससे वह सड़क पर सामने से आ रही कार के नीचे जा गिरा और कार का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसका सिर बुरी तरह पिचक गया। बबलू इंदौर में अपने मौसा के साथ रहता था। वह फर्नीचर का काम करता था।यह हादसा रविवार दोपहर 2 बजे का है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। बबलू की मौत की खबर सुनकर आगरा में उसकी दादी बदहवास हो गई। कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।बबलू की मां की मौत भी काफी समय पहले हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मौसी के साथ रहने लगा था। वह मूल रूप से जिया खेड़ी, आगरा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक शव को परिजन आगरा लेकर गए हैं।