साढ़े बारह लाख की स्मैक के साथ पकड़ा मकान बनाने वाला कारीगर || SAGAR TV NEWS ||

 

ग्वालियर में मकान बनाकर लोगों के सपने बुनने वाला एक कारीगर स्मैक की चमक में फंसकर स्मैक तस्कर बन गया। ऐसे ही एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गुरुवार रात को उपनगर ग्वालियर में कालू बाबा की बगिया से गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्कर के पास से 12.50 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है।पकड़े गए तस्कर को थाना लाकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि किस तरह वह अपनी कारीगिरी भूलकर स्मैक के जाल में फंस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसका लिंक पता लगाने में जुटी है। कहां से वह स्मैक लाता था और यहां किसे सप्लाई करता था। पुलिस ने जब स्मैक तस्कर से पूछताछ की तो उसकी पहचान नंदराम प्रजापति निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है।नंदराम प्रजापति के बारे में पुलिस को पता लगा है कि वह मकान बनाने का अच्छा कारीगर है। उसकी डिमांड आसपास के क्षेत्र में काफी रहती है, लेकिन कोरोना के चलते जब लॉकडाउन लगा तो काम धंधा पूरी तरह ठप्प हो गया था। अब उसके पास कोई साधन नहीं अजीविका का। इसके बाद उसे स्मैक की लत लग गई। पहले स्मैक पीने लगा फिर उसके पूरे धंधे को समझा। इसके बाद वह तस्करी करने लगा। यह माल कहां से लाया है और कहां बेचा जाना था पुलिस पूछताछ कर रही है।


By - Sagar tv news
25-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.