सागर/रहली- यूक्रेन में फंसे छात्र को वापस लाने पर क्या बोले मंत्री भार्गव देखिये || SAGAR TV NEWS ||
इन दिनों यूक्रेन और रूस में हालात तनावपूर्ण हैं। जहाँ फंसे हजारों भारतीय में कुछ एमपी के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। इसमें शामिल सागर जिले का रहली निवासी अक्षय पटेल भी है। इसको लेकर मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है की यूक्रेन में तो बता नहीं हो पायी लेकिन पड़ोसी तीन देशों के राजदूतों से उनकी बात हुई है। अक्षय के अलावा जितने भी हमारे लोग फंसे हुए हैं। उनको जल्द ही वापस भेजने की बात कही है। मंत्री गोपाल भार्गव बोले की उनको सबह के समय अक्षय से भी बात हुई थी। बता दें की रहली निवासी अक्षय पटेल एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन के उड़ीसा शहर में रह रहा है। उसका कहना है की वो वहाँ सुरक्षित हैं। अक्षय के जल्द ही भारत लौटने की उम्मीद जतायी जा रही है।