बिल वसूली करने गए विद्युत कर्मियों को जान से मारने की ग्रामीणों ने दी धमकी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में विद्युत विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से बकाया बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। जिसके तहत रेंगुवा गांव में ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अभियंता राहुल सिंह सहित एक टीम कार्य कर रही थी। एक बकायादार द्वारा बिजली बिज जमा न करने पर कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा था। एक कर्मचारी खंबे पर चढ़कर कनेक्शन काट रहा था तभी वहां एक ग्रामीण दिनेश सिंह आया और गाली गलौच करने लगा। खंबे पर चढ़े कर्मचारी को गिराने का भी प्रयास किया। सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गांव में बिजली का बिल बसूलने पर मारपीट की धमकी दी। इस बात को लेकर सहायक अभियंता और कर्मचारियों ने शहरी पहुंच कर थाने में शिकायत की है।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.