सागर/रहली में अटल सेतु पुल निर्माण के दौरान युवक सरियों के नीचे दबा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के रहली में अटल सेतु पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें लापरवाही बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक मजदूर लोहे बांधने का काम कर रहा था। तभी उसके ऊपर लोहे के सरिया आ गिरे। सरिया गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग इकठ्ठे हो गए। जिनकी मदद से मजदूर को बाहर निकाला जा सका। बताया गया की मजदूर लगभग दस से पंद्रह मिनिट तक सरिये में दबा रहा वहीँ एक अन्य मजदूर को भी मामूली चोट आई है। जिन्हे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ओ पी नेमा ने बताया दो मजदूर इलाज कराने आये थे। उनको मामूली चोटे आयी हैं। एक मजदूर को रीढ़ की हड्डी के ऊपर सरिया गिरने की बजह से अंदरूनी चोट है एक्सरे होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।