सागर-घर पर अकेला था नाबालिग परिजन लौटे तो बेटे की चली गयी थी जान || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खिमलासा थाने के निवारी गांव में एक 15 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की निवारी निवासी निखिल साहू घर पर अकेला था। घर के सभी लोग मंदिर गए हुए थे। जबा वापिस लौटने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो उसके पिता राकेश साहू ने दीवार फांद कर अंदर जाकर देखा जहाँ उन्होंने निखिल को फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद मृतक को फंदे से नीचे उतारा। और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। जहां पुलिस अज्ञात कारणों के चलते मौत होना बता रही है। वहीं इस पूरे मामले में मृतक के पिता राकेश साहू ने भूसा व्यापारी पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।