युद्ध के बीच सकुशल भोपाल अपने घर लौटीं दो बेटियां कहा स्थिति काफी डरावनी || SAGAR TV NEWS ||

 

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच सकुशल वतन वापसी की खुशी छात्रों में देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद स्थित तिवारी परिवार की दो बेटियां मुस्कान और मिली भी ओडेसा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच जंग छिड़ने से वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास किए गए। जिसके बाद ऑपरेशन गंगा के तहत इन दोनों ही छात्राओं को हिंदुस्तान लाया गया है। भोपाल में अपने परिवार से मिलने पर छात्राओ में खुशी देखने को मिली। छात्राओं ने कहा की यूक्रेन के अंदर स्थिति काफी डरावनी है। क्योंकि लगातार जंग जारी है। वतन वापस आई मुस्कान और मिली अब अपने परिवार के साथ खुश हैं। पूरे परिवार ने भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया।


By - Sagar tv news
03-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.