अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गयी जान,समाज में आक्रोश || SAGAR TV NEWS ||
महाशिवरात्रि के दिन एक कातिलाना हमले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की अस्पताल में मौत हो गयी। जिसके बाद से माहौल गर्म है। ये घटना बालाघाट जिले के नवेगांव थाना अंतर्गत कोसमी गांव में हुई थी। जहाँ डालीचंद्र उर्फ डाली दमाहे का गोंदिया के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। लोधी महासभा जिलाध्यक्ष उम्मेद लिल्हारे ने घायल डाली दमाहे के मौत की पुष्टि की। डाली दमाहे की मौत से समाज में जमकर आक्रोश है। कहा गया की अगर पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं करती है तो आगामी 7 मार्च को सर्व लोधी समाज बालाघाट बंद आंदोलन कर उग्र प्रदर्शन करेगा। जानकारी के मुताबिक डाली दमाहे के नेतृत्व में शिव बारात हर्षोल्लास के साथ निकाली गई थी। जहाँ काली पाठ मंदिर परिसर से शिव बारात निकालने के दौरान उनका और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। जो शांत भी हो गया था लेकिन जब दमाहे अपने घर में बने मंदिर में सो रहे थे तभी देर रात पहुंचे लोगों ने घर से बहार आते ही चाक़ू से हमला कर दिया था। गंभीर घायल होने की वजह से अस्पताल में इलाज जारी था।