सागर/बीना अनाज की बोरियों के बीच दवाई रखते समय 2 कर्मचारी हुए बीमार

सागर जिले के बीना के बिरहाना वेयरहाउस में अनाज की बोरियों के बीच सेल्फस दवा रखते समय 2 कर्मचारी बीमार हो गए जिन्हे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बीना में भर्ती कराया गया हैं दरअसल बीना के बिरहना वेयरहाउस में लापरवाही का मामला सामने आया है जहां कर्मचारियों के द्वारा वेयरहाउस में रखे अनाज को सड़ने से बचाने के लिए सेलफास रखने का काम किया जा रहा था और कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षा के तौर पर ना तो मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा था ना ही गिल्ब्स का जिस कारण सेल्फास अनाज की बोरियों की बीच रखते समय 2 कर्मचारी मोहन पाल और रामेश्वर पाल दोनों को उल्टी और जी मचलने की शिकायत होने लगी जिसके चलते दोनों कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल बीना पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है वहीं कर्मचारियों ने वेयरहाउस प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा मास्क और गिल्बस जैसे सुरक्षा कवच प्रदान नहीं किए जाते हैं और बीमार होने पर भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की सुविधा प्रदान नहीं की जाती दोनों कर्मचारी स्वयं ही अपने वाहन से सिविल अस्पताल बीना पहुंचे थे वही इस पूरी घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार कर्मचारियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है


By - || SAGAR TV NEWS ||
04-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.