MBBS करने गए जिले के पांच छात्रों में से एक पहुंचा अपने घर 4 अभी भी बाकि || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के उमरिया जिले के पांच छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे। इन 5 छात्रों में से एक सुरक्षित उमरिया पहुंच गया है। एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा और पुलिस स्टाफ लगातार छात्रों और उनके परिजनों से संपर्क में थे। गौरतलब है कि जिले से 5 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गए हुए थे। लेकिन यूक्रेन और रूस में युद्ध शुरू हो गया। लगातार हमले हो रहे हैं। जिसके बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों की चिंता की जा रही थी। छात्रों के परिजन भी चिंतित थे। इसके बाद सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को वापस लाने का प्रयास शुरू किया। जिसमें उमरिया जिले के 5 छात्र शामिल थे। छात्र उमरिया के लालपुर निवासी सागर मोगरे को सुरक्षित यूक्रेन से दिल्ली लाया गया और दिल्ली से उसे दिन में 2 बजे उमरिया लाया गया। जहां पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी और अन्य स्टाफ ने गुलदस्ता देकर छात्र सागर मोगरे का स्वागत किया।


By - rajkumar goutam umariya
04-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.