जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शनिवार 5 मार्च को 63 साल के हो गए। उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही है। तो इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की है। उन्होंने विदिशा में कहा की प्रदेश के कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
वहीँ बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनका ट्वीट काफी चर्चाओं में है। सीएम को बधाई देते हुए ट्वीट कर डायनामिक बताते हुए लिखा, एमपी के गतिशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई। उनके विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का प्रिय बनाया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
तो वहीं मुख्यमंत्री ने पीएम बधाई पर धन्यवाद दिया।
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। इससे पहले उन्होंने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण कर सफाई के बाद गीला और सूखा कचरा वाहन में डाला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धोए और उन्हें पोछा भी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठ कर भोजन भी किया।


By - Sagar tv news
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.