सागर-प्याज की खेती के बीच पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली में पटना बुजुर्ग के पास ढिकुआ हार में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्याज की खेती के बीच अफीम की बड़ी मात्रा में अवैध खेती पकड़ी है। मुखबिर से पुलिस को अफीम की खेती की जानकारी लगी थी। तब पुलिस ने रेड की गई। जब मौके पर देखा गया तो बड़ी मात्रा में दो खेतो में अफीम की अवैध खेती पाई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हल्का पटवाई ने दो खेत नर्मदा कुर्मी और नंदकिशोर कुर्मी का होना बताया गया है। वहीँ मामले की जानकारी देते हुए रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया की ढिकुआ मौजे में अफीम की अवैध खेती की सूचना मिली थी मौके पर जाकर जब देख तो अफीम के अवैध पेड़ मिले जिस पर कार्यवाही की गई है। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
06-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.