बैगा आर्ट में चित्रकारी कर देश दुनिया में कमाया नाम अब राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित | SAGAR TV NEWS ||

 

बैगा आर्ट में चित्रकारी कर देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एमपी की रहने वाली 80 साल की चित्रकार जोधइया बाई बैगा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरुस्कार से नवाजा। वो महामहिम राष्ट्रपति के हाथों से सम्मान हासिल करेंगी। एमपी के उमरिया की रहने वाली जोधइया बाई बैगा दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। बता दें की जोधइया बाई बैगा ने आदिवासी चित्रकला के क्षेत्र में 60 साल की उम्र के बाद कदम रखा था। उन्होंने विलुप्त के कगार पर पहुँच चुकी बैगा चित्रकारी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पुनर्जीवित किया है। लियोनार्डो द विंची की कर्मभूमि इटली के मिलान सिटी के साथ-साथ फ्रांस के पेरिस, इंग्लैंड, अमेरिका और जापान जैसे देशों में भी जोधइया बाई की बनाई बैगा जनजाति की परंपरागत पेटिंग्स की प्रदर्शनी लग चुकी है। महज 30 साल की उम्र में पति का साया सिर से उठने के बाद उन्होंने मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पाला पोसा। इसके बाद 60 साल की उम्र में बैगा चित्रकारी में हाथ आजमाया। बताया गया की जनगण तस्वीरखाना के संस्थापक स्वर्गीय आशीष स्वामी ने उन्हें बैगा चित्रकारी का प्रशिक्षण दिया था।


By - rajkumar goutam umariya
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.