अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जबलपुर में यातायात की कमान महिला पुलिस ने संभाली || SAGAR TV NEWS ||
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जबलपुर में महिला पुलिस द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तिराहे और चौराहों में यातायात व्यवस्था को संभाला गया। इस दौरान महिलाओं ने लाेगों को हेलमेट और सीट बेल्ट बांधने की उपयोगिता को लेकर जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा मंगलवार की रात करीब 9 बजे ब्लूम चौक पर यातायात व्यवस्था में लगी महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें बुके वं गुलाब के फूल भेंट कियेबता दे की जबलपुर जिले में करीब 350 महिला पुलिस ने मोर्चा सम्भालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करते हुये संस्कारधानी वासियो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जबलपुर के सभी मुख्य चौराहों पर तैनात महिला पुलिस कर्मि पीए सिस्टम के माध्यम से भी एनाउंसमेंट कर रही थी