सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फैमिली के साथ निकली बाघिन पर्यटकों ने बनाया वीडियो || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के चूरना रेंज में एक साथ 5 टाइगर देखे गए। जंगल सफारी के दौरान इस नजारे को देख सैलानी रोमांचित हो उठे।सैलानी और एसटीआर स्टाफ ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। टूरिस्ट्स ने इसके वीडियो बनाए और फोटोज भी खींचे। इसका वीडियो अब सामने आया है।बता दें कि एसटीआर के चुरना रेंज में बड़ी संख्या में बाघ-बाघिन पाए जाते हैं। एक बाघिन के 4 बच्चे हैं। इनकी करीब उम्र 2 साल है। बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल में विचरण करती है। अक्सर यहां आने वाले पर्यटकों को ये बाघिन शावकों के साथ नजर आती है। रविवार को मढ़ई से कुछ टूरिस्ट चूरना आए थे। इसी दौरान उन्हें बाघिन शावकों के साथ दिखी।एसटीआर के चूरना वन परिक्षेत्र के रेंजर विनोद वर्मा के मुताबिक शावकों की उम्र करीब 2 साल है। अब वे बाघ की तरह दिखने लगे हैं। चार से पांच महीने बाद ये लोग अलग-अलग होकर खुद का एरिया बना लेंगे।


By - Sagar tv news
09-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.