आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पहुंचे सागर दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज बिहार कर आज सुबह पटना गंज रहली पहुंचे यहां पर हजारों लोगों ने उनकी अगवानी की इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और लोक निर्माण विभाग के मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ससंघ पटनागंज पहुंचे लोगों ने रास्ते भर खड़े होकर के गुरुदेव के दर्शन किए और जगह-जगह रंगोली डाली और आचार्य भगवन की आरती की आचार्य श्री जी सबसे पहले पटनागंज के बड़े बाबा भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचे उसके बाद संत निवास में पहुंचे। संघ में मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री चंद्रप्रभसागर, मुनि श्री निरामयसागर और एलक सिद्धांत सागर महाराज है इस अवसर पर एलक सिद्धांत सागर महाराज ने मंत्री गोपाल भार्गव से भी चर्चा की बता दे की ऐलक सिद्धांतसागर महाराज गृहस्थ अवस्था के गढ़ाकोटा के निवासी हैं।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
12-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.