सागर-मंत्री गोविंद सिंह की पत्नी पहुंची जैसीनगर भाजन गाये साथ ही भजनों पर थिरकी

प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नी सविता सिंह राजपूत सागर जिले के जैसीनगर स्थित मंगल भवन पहुंची। जहाँ आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित पूर्व होली मिलन समारोह में शामिल हुई। जैसीनगर ग्राम पंचायत सरपंच रश्मि बड़ोनिया भाजपा महिला मोर्चा जैसीनगर मंडल की अध्यक्ष क्रांति पटेल समेत सभी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सविता सिंह ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी। और उनसे आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो कोई भी समस्या है तो उन्हें बताएं उसका निराकरण करवाएंगे। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया इस बीच सविता सिंह राजपूत ने महिलाओं के साथ भजन भी गाए और भजनों पर थिरकी भी।
इसके बाद सविता सिंह जैसीनगर सरपंच रश्मि संदीप बडोनिया के निवास पहुंची। जहां उनका वार्ड वासियों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
वहीं भाजपा की रीति नीति और सुरखी मंत्री गोविंद सिंह द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की जैसीनगर ब्लॉक् महिला अध्यक्ष मीना बड़ोनिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ली।

 


By - SAGAR TV NEWS ||
12-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.