MP | नदी में नाव की रस्सी टूटने से 12 लोगों के साथ ये क्या हुआ देखिए


अशोकनगर जिले मुंगावली क्षेत्र के बाड़ोली गांव से निकली केथन नदी में उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब नाव से नदी के उस पर जा रहे लोगो की नाव रस्सी के टूट जाने पलट गई जिसमें नाव में सवार सभी लोग पानी में डूब गए जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गई नाव को पलटा देख ग्रामीण नदी में कूदे ओर नाव सवार लोगो की जान बचाई फिर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुंगावली लाया गया।
इस घटना में प्रेम वाई अहिरबार और कुसुम वाई अहिरबार की मौत हो गई, वही घायलों में तीन महिलाये ओर एक पुरुष है जो नदी में डूब गई जिनको ग्रामीणों द्रारा बचाया गया है।
बता दे कि बाडोली गांव से 12 मजदूर सावलहेड़ा गांव फसल कटाई के लिए जा रहे थे। बाडोली गांव से सावलहेड़ा जाने के लिए करीब 300 फीट लंबी नदी को पार करना होता है। नदी पार करने के लिए सभी नाव में सवार हुए। जैसे ही नाव आगे बढ़ी कुछ दूर जाकर नाव को खींचने वाली रस्सी टूट गई। रस्सी टूटने से नाव अनियंत्रित होकर पलटी खा गई थी।


By - || SAGAR TV NEWS ||
13-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.