गढ़ाकोटा में इंडियन आइडल फेम सनी हिंदुस्तानी की प्रस्तुति तो राई का भी रहा जलवा

सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित तीन दिवसीय रहस मेले का रंगारंग समापन हो गया है। यहाँ आख़िरी दिन इंडियन आइडल 11 के विजेता सनि हिंदुस्तानी पहुंचे उनके साथ में अनुष्का बनर्जी थी। जिन्होंने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया। पूरा पंडाल ही गीतों को गुनगुनाते हुए इसका आनंद ले रहा था। सनी हिंदुस्तानी ने एक से बढ़कर एक गाने गाये।
वहीँ मंच पर सबसे ज्यादा दिलचस्प बात रही अभिषेक दीपू भार्गव की जिन्होंने मशहूर शोले फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाया जहां पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोपाल भी मौजूद थे। जिन्होंने कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।
वहीँ इसके बाद राई का शानदार मुकाबला हुआ जहां बुंदेलखंड के लोक गायक जित्तू खरे ने प्रस्तुति से सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यही नहीं नृत्यांगनाओं ने भी राई नृत्य से जमकर वाहवाही लूटी। रहस मेले में तीनों दिन सबसे ज्यादा चर्चा राई नृत्य की रही।
इस सब के अलावा अलग-अलग विभागों के लगाए गए स्टॉल में एक तरफ जहाँ लोगों को जानकारी दी गयी तो कई सारे लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया।


By - || SAGAR TV NEWS ||
13-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.