MP में गर्मी के तेवर शुरू इन दिनों के बाद पारा पहुंचेगा 40 तक || SAGAR TV NEWS ||

 

MP में अब गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। हवाओं के पश्चिम की ओर चलने की वजह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस दौरान इंदौर में सोमवार की रात सबसे गरम रही। यहां पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में दिनभर गर्मी महसूस हुई, हालांकि रात ठंडी रही। हवाओं की दिशा बदलने से कई इलाकों में पारा जल्द ही 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया था।
ग्वालियर, सागर, गुना, राजगढ़, दमोह और छतरपुर में दिन भर तेज गरम हवाएं चलती रही। ऐसे में रात में भी हल्की गर्मी हो सकती है। अभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। हवाओं की दिशाएं बदलने से रात का तापमान फिर कुछ कम हो सकता है। होली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


By - Sagar tv news
15-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.