सागर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हर जगह होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही सागर जिले के अलग अलग हिस्सों में होली पर लोगो में जम कर उत्साह देखा गया आईये दिखते है कैसे मनाई होली।
सागर जिले में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होली की सुबह बच्चों द्वारा अपनी अपनी पिचकारियो से हुड़दंग मचाते हुए अबीर गुलाल और होली के रंग खेले, तो नगर के हर मुहल्लो में बच्चों की टोलियां रंग उड़ाते हुए बुरा न मानो होली है कहते हुए नज़र आये। सागर जिले के गढ़ाकोटा जरुआखेड़ा जैसीनगर सहित कई जगह पर होली का पर्व मनाया गया। साथ ही एक दूसरे को रंग लगा कर होली के पर्व का आनंद लिया। वहीं बच्चों के साथ युवाओं और बड़ों ने भी होली खेली। नगर में होली का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।
By - Brijendra Rakwar. Ravi Soni. Manoj Rai Sagar TV News